12 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की समीक्षा की

सीएम धामी ने ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों परियोजनाओं के कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना की एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन के विस्तार की संभावना पर भी कार्य करने हेतु निर्देश दिए।

See also  सीएम धामी ने किया एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ