BJP भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज विकास भवन भीमताल में वन विभाग, उद्यान विभाग, एस. बी. आई, बीमा कम्पनी के उच्च अधिकारियो के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियो से कहा बाघ/ गुलदार के द्वारा भीमताल विधानसभा में लगातार 4 महिलाओं को अपना निवाला बना दिया है लेकिन अभी तक बाघ/ गुलादार के आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है! ना ही पकड़े गये गुरदारों की डीएनए रिपोर्ट आ पाई है! विधायक कैड़ा ने वन निगम के अधिकारियों को कहा कि धारी, रामगढ़, ओखलकांडा और भीमताल के घाटों में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी नहीं मिल पा रही! जिस कारण मजबूरन लोगों को कभी -कभी जगलों से कच्ची लड़की काटनी पड़ रही है! जिस कारण पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है! विधायक कैड़ा ने वन विभाग के अधिकारियों को आदमखोर बाघ/ गुलदार की शीघ्र पकड़ने, पड़के गुलदारों की डीएनए रिपोर्ट शीघ्र मंगाने, जगल से लगे गांवों में सौर ऊर्जा लाइट लगाने, चारे की व्यवस्था
करने, गाँव गाँव में बाघ /गुलदार के आतंक से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये। वन निगम के अधिकारियों को ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, भीमताल ब्लॉक में अलग अलग स्थानों में मृतक के अंतिम संस्कार करने हेतु रानीबाग की तर्ज पर लकड़ी के स्टाल लगाने को कहा! जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे! पेड़ कटने से बच सकें। इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने उद्यान व sbi बीमा कंपनी के अधिकारियों को कहा भीमताल, धारी, रामगढ़ ओखलकांडा के किसानों को अभी तक आलू बीमा नहीं मिल पाया है! जिस किसान को आलू बीमा राशि मिली भी तो किसानों द्वारा जमा की गई प्रीमियम राशि से भी कम दी गई! अगर किसान ने 5 हजार की बीमा राशि जमा की तो उस किसान को 11 सौ रुपये मिला है! sbi बीमा कम्पनी द्वारा जो किसानों के साथ मजाक किया है! उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विधायक ने कहा यहां के किसान अपनी खेती पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। जिस कारण किसान परेशान हैं विधायक कैड़ा ने sbi बीमा कंपनी व उद्यान विभाग के उच्च अधिकारियों को किसानों को उचित आलू बीमा राशि देने को कहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भीमताल कमल जोशी, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष धारी कृष्ण चंद्र, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, जिला मंत्री मनोज भट्ट, प्रकाश चंद्र नानू, अनिल चनोतिया, दिनेश सागुड़ी, कमलेश बिष्ट, गोपाल बिष्ट, प्रदीप पाठक, पंकज जोशी,भवान बिष्ट, वन विभाग के dfo नैनीताल,,dlm नैनीताल, sdo वन विभाग, sbi बीमा कम्पनी के उच्च अधिकारी, उद्यान विभाग के उच्च अधिकारी, क्षेत्रिय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे!

More Stories
औली में विंटर कार्निवाल का आगाज
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की सीएम धामी को चिट्ठी, बजट सत्र को लेकर कर दी बड़ी मांग
देहरादून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा