मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा के वनखंडी महादेव मन्दिर, चकरपुर में आयोजित महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ किया व सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई व शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने वनखंडी महादेव मन्दिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया व पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-शान्ति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।
इस दौरान उन्होंने कहा की वनखंडी महादेव मन्दिर में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, इसीलिए कार्ययोजना बना कर मन्दिर को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, गंभीर सिंह धामी, गोपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

More Stories
16 फरवरी को होने वाले राजभवन घेराव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी, प्रीतम सिंह बोले बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने तक जारी रहेगा संघर्ष
देहरादून में फिटनेस को लेकर पहल, भगत सिंह कोश्यारी भी हुए शामिल
सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन