23 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने नई कार्ययोजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव ने नई कार्ययोजना के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी विभागीय सचिवों से बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत आगामी वर्षो के लिए नई योजनाओं की कार्ययोजना के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है। सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को वित्तीय प्रबन्धन को बेहतर बनाने के लिए निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों सेेे अपनी सम्पत्तियों की इन्वेन्ट्री तैयार करने के साथ आधुनिक तकनीक के आधार पर इनका संरक्षण किये जाने के साथ सम्पत्तियों का विवरण भी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।  मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से विभागीय कार्यकलापों में किये जाने वाले सुधारों पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने विभागीय सेवाओं को भी बेहतर बनाये जाने तथा आगामी तीन वर्षाे के बाह्य सहायतित योजनाओं के तहत क्या योजनाएं लोक हित में आवश्यक है, इसके प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा। अवस्थापना विकास से संबंधित परियोजनाओं को कॉम्प्रिहेंसिव स्टडी की भी उन्होेंने जरूरत बतायी। मुख्य सचिव ने राज्य से जुड़े पुरातन अभिलेखों का डिजीटलीकरण किये जाने पर बल देते हुए इसके लिए भी प्रयास करने के निर्देश दिये। इन अभिलेखों का अर्काइव के साथ सभी प्रमुख रिकार्ड्स रखने वाले विभागों व संस्थानों से इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

See also  CM धामी ने किया रिटायर्ड आईएएस की किताब का विमोचन

मुख्य सचिव ने एग्री स्टेक इन उत्तराखण्ड के तहत कृषि के अन्तर्गत डिजिटल क्राप सर्वे एवं फारमर रजिस्ट्री में भी तेजी लाये जाने को कहा। बैठक में मुख्य सचिव ने सभी सचिवों से उनकी विभागीय प्राथमिकताओं की जानकारी लेने के साथ ही सभी जिलाधिकारियों से वीडियों कांफ्रेंसिग के माध्यम से योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। जिला स्तर पर अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेस के तहत जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवं पौड़ी द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने आगामी बैठक में जिलाधिकारी टिहरी एवं ऊधमसिंह नगर से जनपद में अपनाई जाने वाली बेस्ट प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण देने को कहा। इस अवसर पर सभी प्रमुख सचिव व सचिव के साथ ही आयुक्त व जिलाधिकारी विडियो के माध्यम से उपस्थित थे।

See also  यूथ कांग्रेस का पिथौरागढ़ में प्रदर्शन, दिल्ली में हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर आक्रोश, ऋषेंद्र महर बोले तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू