21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25  फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किए जाने के संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिन्दुखत्ता राजस्व गाँव के प्रस्ताव को आगामी 25 फ़रवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुत किया जाए।बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की कवायद 25  फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है प्रस्ताव

इस बैठक में प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, सचिव वन सी. रविशंकर, सचिव राजस्व अमिताभ श्रीवास्तव, HOFF  रंजन,  कल्याणी, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता कुंदन चुफाल, जगदीश पंत, प्रकाश आर्य, मनीष बोरा तथा पूर्व सैनिक सुंदर सिंह खनका उपस्थित रहे।

See also  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2