19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान

पौड़ी पुलिस ने देर रात चलाया चेकिंग अभियान

पौड़ी जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं चाक-चौबंद बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, सक्रिय गश्त बढ़ाने तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिसके अनुपालन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जनपद स्तर पर एक समन्वित एवं व्यापक सत्यापन/चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में प्रवेश मार्गो पर सभी बैरियरों एवं चेक पोस्टों पर प्रत्येक संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है। *अभियान के दौरान अवैध हथियारों, मादक पदार्थों के परिवहन, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों एवं अन्य आपराधिक कृत्यों की रोकथाम* हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा किसी भी प्रकार की संदिग्धता पाए जाने पर त्वरित एवं आवयश्क वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

See also  शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम

इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा होटल, ढाबों, रेस्टोरेंटों, धर्मशालाओं, बस अड्डों, टैक्सी स्टैंडों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निरंतर एवं प्रभावी चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी व्यक्तियों, अस्थायी रूप से ठहरे आगंतुकों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन की प्रक्रिया कार्यवाही की जा रही है। साथ ही जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्णतः अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख प्रवेश मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर निरंतर निगरानी रखते हुए सुरक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।