22 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने हरिद्वार कुंभ को लेकर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

सीएम धामी ने हरिद्वार कुंभ को लेकर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया

वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार के दिव्य एवं भव्य आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया गया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आज आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन से हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को सुदृढ़ करने में भी यह अवस्थापना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

शिलान्यास किए गए कार्यों में घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना (सिंचाई विभाग) के कुल 07 कार्य, जिनकी लागत रु. 70.54 करोड़ है, शामिल हैं। इनमें अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास, 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण, 03 अस्थायी पुलों की स्थापना, मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य सम्मिलित हैं।

See also  सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक

सड़क एवं परिवहन अवसंरचना (लोक निर्माण विभाग) कुल 12 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत रु.127.23 करोड़ है। इनमें बहादराबाद-सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली-हरिद्वार-देहरादून) का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) द्वारा नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर के विकास संबंधी कार्य सम्मिलित हैं।

पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना (जल संस्थान) कुल 09 कार्यों का शिलान्यास हुआ है, जिनकी लागत रु. 18.11 करोड़ है। इसके अंतर्गत पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन, 1500 केएल क्षमता के ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल का निर्माण, 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण कार्य सम्मिलित हैं।

See also  महेंद्र भट्ट के बयान पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का पलटवार, कहा सवालों से से भागने वाली सरकार को बेनकाब करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी कांग्रेस

श्रद्धालु सुविधाएँ एवं सहायक अवसंरचना के कुल 06 कार्य शामिल हैं, जिनकी लागत रु.18.67 करोड़ है। इनमें चंडी देवी एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास, बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण, मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण कार्य सम्मिलित है।