27 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रेल मंत्री से मुलाकात, त्रिवेंद्र रावत बोले प्राथमिकता में शामिल है उत्तराखंड का विकास

रेल मंत्री से मुलाकात, त्रिवेंद्र रावत बोले प्राथमिकता में शामिल है उत्तराखंड का विकास

रेल भवन, नई दिल्ली में  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के साथ शिष्टाचार भेंट कर राज्य में संचालित रेल परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में रायवाला में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के शीघ्र निर्माण, लक्सर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा विभिन्न बहुप्रतीक्षित रेलवे अंडरपासों के निर्माण जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक संवाद हुआ। सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और आमजन को बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

See also  चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

विशेष रूप से रेलवे परिसरों में संचालित छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। विभाग द्वारा हाल ही में बढ़ाए गए किराए को, जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए, रेल मंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से होल्ड पर रखने के निर्देश दिए। इस निर्णय से हजारों परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के समग्र विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संवाद राज्य की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस सकारात्मक एवं जनहितकारी निर्णय के लिए रेल मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।