सांसद हरिद्वार और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मौल्यार ग्रुप द्वारा पारंपरिक ‘मौल्यार ऐगे होली’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद रावत ने अपनों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीतों, होली के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आत्मीय मिलन के वातावरण ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सहभागिता ने पूरे परिसर को रंगमय और उत्साहपूर्ण बना दिया।

सांसद रावत ने इस अवसर पर मौल्यार ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा निरंतर हमारी लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला उत्सव है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के नए रंग लेकर आए।

More Stories
सीएम धामी ने लिया केदारनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा
SSP STF अजय सिंह का कड़ा प्रहार, 15 म्यूल खातों पर एक्शन, साइबर ठगी से जुड़े कनेक्शन
निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, प्रीतम सिंह की अगुवाई में डीएम देहरादून से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, कड़ा एक्शन लेने की मांग