23 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का 11 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन, चार बड़े मुद्दों को लेकर आर पार की लड़ाई का ऐलान

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग का 11 मार्च को दिल्ली में प्रदर्शन, चार बड़े मुद्दों को लेकर आर पार की लड़ाई का ऐलान

देश के सभी पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकार के लिए कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग ने  राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया है ।

आज विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस, भर्ती प्रक्रिया के ऊपर वार हुआ है, कल हमारी पेंशन के ऊपर भी वार हो सकता है।

राहुल गांधी पूर्व सैंनिकों अधिकारों के लिया आवाज उठा रहे हैं, सभी को इस उनकी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

हमारे महान राष्ट्र के सभी नागरिक सेना का सम्मान करते हैं और उसके प्रति संवेदनाशील हैं , हमेशा अपनी गैरवशाली सेना के साथ खड़े हैं , कांग्रेस पूर्व सैंनिक विभाग सैनिक अधिकार व सम्मान बनाए रखने के लिए पूर्व सैनिकों के इस आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान करता है।

See also  शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार में कुंभ की तैयारियों की समीक्षा की, बचे हुए काम तय वक्त पर पूरा करने के निर्देश

उत्तराखंड कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी की राज्य के सम्मानित नागरिकों व पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक , सभी सामाजिक संगठनों से इस आंदोलन का समर्थन और रैली में भाग लेने की अपील करते हैं ।

_कांग्रेस पार्टी के Ex-Servicemen Department की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे जंतर-मंतर, दिल्ली में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।_

*प्रमुख मांगें* :-

1 – डिसएबिलिटी पेंशन को पहले की तरह पूर्णतः टैक्स-फ्री किया जाए, यह पेंशनधारी की आय नहीं बल्कि उसके शारीरिक अशक्त में गुजाराभत्ता मात्र है।

2 – ECHS के पेंडिंग बिलों का तुरंत भुगतान हो,इसके लिए सरकार यथाशीघ्र बजट उपलब्ध कराए।

See also  पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश

3 – सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अपमान को तुरंत रोका जाए। सेना और सेना के जवान देश की शान और सम्मान है, उसका अपमान बंद होना चाहिए।

4 – राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दो और भविष्य में अग्निवीर भर्ती बंद कर पहले की तरह रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएं।

उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल नेगी ने उत्तराखंड प्रदेश के डेढ़ लाख पूर्व सैनिकों अपील की कि वे अपने मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर ‌सभी 11 मार्च प्रातः 10 बजे अधिक से अधिक संख्या में पूर्व सैनिक व पूर्व अर्धसैनिक जंतर-मंतर दिल्ली पहुंचें।

See also  चारधाम यात्रा रूट पर यात्रियों को साफ और शुद्ध खाना मुहैया कराने की कवायद