1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

UPSC क्रैक करने वाली छात्राओं से मिले सीएम धामी

UPSC क्रैक करने वाली छात्राओं से मिले सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा, प्रिया चौहान काशीपुर और सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई (जनपद ऊधमसिंह नगर) में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। UPSC क्रैक करने वाली छात्राओं से मिले सीएम धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेटियों के परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी ।

See also  मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6,264 मीटर) व माउंट चंद्रभागा – 14 (6,074 मीटर) के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

See also  धारचूला में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर का आयोजन
Ad 1