1 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए जारी किया बजट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में विश्वविद्यालय की चहारदीवारी निर्माण कार्यदायी संस्था द्वारा गठित आंगणन को नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹8.62 करोड़ के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹1.50 करोड़, शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन निर्माण हेतु लागत ₹62.64 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए चालू वित्तीय वर्ष में ₹5.00 करोड़ तथा उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर पिथौरागढ़ परिसर में विधि संकाय भवन के निर्माण हेतु नियोजन विभाग द्वारा संस्तुत धनराशि ₹17.48 करोड़ के सापेक्ष संगत मद में अवशेष एवं उपलब्ध बजट ₹3.13 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

See also  सीएम धामी ने चंपावत को दी विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र रायपुर के विकासखण्ड रायपुर में कालंगा नहर (कि०मी० 4.00 से 5.900 कि०मी० के मध्य दुनाली के पास) खुली नहर पर कवरिंग कार्य हेतु प्रथम किस्त में ₹42.18 लाख, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अर्न्तगत्त राज्य मार्ग-70 सत्रहमील से नानकसागर प्रभाग का 1.5 लेन में उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹34.44 करोड़ तथा जनपद एवं विकासखण्ड चम्पावत के ग्राम नीड से नैनी ग्रामीण मोटर मार्ग के निर्माण नई ग्रामीण सड़क योजना के विस्तृत आगणन की धनराशि ₹ 6.58 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अतिथि गृह, उत्तराखण्ड निवास नई दिल्ली के विद्युत अनुरक्षण/मरम्मत सम्बन्धी कार्यों हेतु ₹2.73 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।