30 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक

चारधाम हेली बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों पर STF ने कसी नकेल, 180 सोशल मीडिया लिंक किए ब्लॉक

उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा व्यापक स्तर पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। साइबर ठगों द्वारा चारधाम मुख्यतः केदारनाथ धाम हेतु संचालित हेलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर फर्जी वेबसाइट, फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज एवं इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर श्रद्धालुओं को ठगने के प्रयास किए जाते हैं। कई मामलों में श्रद्धालु इन झांसे में आकर आर्थिक नुकसान का शिकार हो जाते हैं। इन आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में विशेष “ *सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम”* गठित की गई है, जो लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी कर रही है।

See also  बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का उत्तराखंड दौरा, कांग्रेस ने उठाया क्या सवाल?

सोशल मीडिया पर कार्यवाही के दौरान अब तक राज्य एस.टी.एफ द्वारा  180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते सफलतापूर्वक टेकडाउन कराया गया है। इसके अतिरिक्त संदिग्ध 52 मोबाइल नम्बरो को बंद/ब्लाक कराये जाने हेतु DOT को अनुरोध प्रेषित किया गया है।

संदिग्ध वेबसाइट्स पर निगरानी

हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर संचालित 10 संदिग्ध वेबसाइट्स को चिन्हित कर संबंधित डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट प्रेषित निष्क्रिय कराया गया है।।

एसएसपी एसटीएफ का संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा हेतु हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल अधिकृत वेबसाइट
www.heliyatra.irctc.co.in
के माध्यम से ही करें।
Char Dham Yatra WhatsApp Registration Process:
📌 आधिकारिक नंबर सेव करें: +91-8394833833
📌 WhatsApp पर “Yatra” संदेश भेजें।
इसके बाद प्राप्त होने वाले आधिकारिक chatbot निर्देशों का पालन करते हुए यात्रा विवरण एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

See also  देहरादून के वार्ड नंबर 32 में जुड़ी एक और उपलब्धि, जानिए पार्षद कोमलदीप वोहरा ने क्या काम किया

*किसी भी अन्य वेबसाइट, सोशल मीडिया लिंक या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से टिकट बुकिंग करने का प्रयास न करें, अन्यथा साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं।*

*एसटीएफ द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निरंतर निगरानी की जा रही है।* आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।