6 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के कपाट खोलने से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारी

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ के कपाट खोलने से पहले प्रशासन ने तेज की तैयारी

पंच केदारों में चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर की आगामी यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण शुरू कर दिया गया है।

चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाने हैं। इसी क्रम में आज एसडीओ मोहन सिंह के नेतृत्व में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की टीम ने सगर से रुद्रनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की स्थिति, संवेदनशील स्थल, विश्राम बिंदु तथा प्राकृतिक जोखिमों का आकलन किया गया।

See also  सीएम धामी ने आज क्या अहम निर्देश दिए

टीम द्वारा यात्रा मार्ग पर पेयजल, अस्थायी शौचालय, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक सुधार एवं व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी संकलित किए गए। वन विभाग की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग को अधिक सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान असुविधा न हो।