14 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

काठगोदाम में 10 लाख की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने लिया एक्शन

काठगोदाम में 10 लाख की चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने लिया एक्शन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा निर्गत निर्देशो के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) एस.टी.एफ. को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है ।  इसी क्रम में उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं टीम द्वारा तकनीकी व मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक कार्यवाही करते हुए थाना काठगोदाम क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दो अभियुक्तों से कुल 05 किलो 02 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रुपए है।।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, ईंधन बचत को लेकर उठाए सराहनीय कदम

अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे जनपद बागेश्वर क्षेत्र से चरस खरीदकर लाते थे फिर उसे ऊंचे दामों पर जनपद नैनीताल व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बेचते थे। STF द्वारा अभियुक्त गण के फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी की जा रही है।।

*गिरफ्तार अभियुक्त गण -*

1- प्रवीण आर्य पुत्र कुशल राम निवासी दमुआढुंगा,थाना काठगोदाम,नैनीताल

2-बलवंत सिंह पुत्र गोपाल सिंह पंचायत घर हल्द्वानी,नैनीताल।मूल निवासी बागेश्वर

*बरामदगी* –

5 किलो 2 ग्राम चरस

*STF  एंटी नार्कोटिक्स टीम -*

1. निरीक्षक पावन स्वरुप

2. SI विनोद चंद्र जोशी

3. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

4. आरक्षी इसरार अहमद

*थाना काठगोदाम  पुलिस टीम*

1- SO विमल मिश्रा

See also  NH चौड़ीकरण से प्रभावितों की टनकपुर में बैठक, बाइपास निर्माण की मांग, सरकार को दिया अल्टीमेटम

2-SI दिलीप सिंह

3-आरक्षी प्रमोद कुमार

4-आरक्षी कारज सिंह