14 May 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

NEET एग्जाम रद्द होने पर संग्राम NSUI ने देहरादून में किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

NEET एग्जाम रद्द होने पर संग्राम NSUI ने देहरादून में किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

National Students’ Union of India (NSUI) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष Vikas Negi ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने और मामले में भाजपा से जुड़े एक नेता की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों और भविष्य के साथ किया गया क्रूर मजाक है।

विकास नेगी ने कहा कि देशभर के लाखों विद्यार्थियों ने दिन-रात मेहनत कर इस परीक्षा की तैयारी की थी। अभिभावकों ने अपनी गाढ़ी कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च की, लेकिन सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। अब जब इस घोटाले में भाजपा से जुड़े नेता की संलिप्तता सामने आई है, तो यह स्पष्ट हो गया है कि शिक्षा व्यवस्था को भी सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है।

See also  NH चौड़ीकरण से प्रभावितों की टनकपुर में बैठक, बाइपास निर्माण की मांग, सरकार को दिया अल्टीमेटम

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि लगातार पेपर लीक, भर्ती घोटाले और परीक्षा अनियमितताएँ युवाओं के विश्वास को तोड़ रही हैं। National Testing Agency जैसी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग चुका है।

विकास नेगी ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस पूरे मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए, भाजपा से जुड़े सभी आरोपियों की भूमिका सार्वजनिक की जाए, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा प्रभावित छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

See also  पिथौरागढ़ के कुमौड़ में शुरू हुआ सीवर लाइन का काम

उन्होंने कहा कि NSUI छात्रों की आवाज बनकर इस लड़ाई को सड़क से सदन तक उठाएगी और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विकास नेगी ने कहा, “देश का युवा आज आक्रोशित है। वह जानना चाहता है कि उसकी मेहनत और सपनों की रक्षा कौन करेगा। सरकार की चुप्पी और भाजपा नेताओं की संलिप्तता इस बात का प्रमाण है कि युवाओं का भविष्य सत्ता के संरक्षण में दांव पर लगाया जा रहा है।”

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी , लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा , प्रीतम आर्य, आयुष सेमवाल जी,अभय कैंतुरा जी, कारण घाघट जी, हरजोत सिंह, मुकेश बसेरा,पुनीत राज, हन्नी जी, अभिनव, अल्तमस, उज्ज्वल,सुमित आदि छात्र मौजूद थे।