16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दिल्ली में 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है। जिस पर प्रियंका गांधी ने सहमति जताते हुए देवभूमि आने के निमंत्रण को स्वीकारा।उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा

बैठक में प्रियंका गांधी ने चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है और भाजपा के कुशासन और काँग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।

राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों जे बीच इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस अब महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों के माध्यम से चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में जुट चुकी है।

See also  सीएम धामी के जन्मदिन पर लगा बधाई देने वालों का तांता