3 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

चमोली में सीएम की घोषणाओं की समीक्षा

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने आज विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की। उन्होंने सभी विभागों को जनहित के कार्यों में समन्वय के साथ कार्य करने, गतिमान परियोजनाओं में तेजी लाने तथा शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों का नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार करने से पूर्व चयनित स्थल का जियोलॉजिकल सर्वे एवं मृदा परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए, ताकि भविष्य में निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की तकनीकी अथवा भू-गर्भीय समस्या उत्पन्न न हो।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने की पीएम पोषण योजना की समीक्षा, शिक्षा विभाग को दिए अहम निर्देश

बैठक में उन्होंने आवास विभाग को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत निर्मित होने वाली पार्किंगों के कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराए जाएं। जिन पार्किंग स्थलों का चयन भू-गर्भीय दृष्टि से उपयुक्त नहीं पाया गया है, उनके लिए शीघ्र नए स्थलों का चयन किया जाए।

लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रस्तावित मोटर मार्गों का सर्वेक्षण शीघ्र पूर्ण कर डीपीआर शासन को प्रेषित की जाए तथा स्वीकृत मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए।

बैठक में अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी भूपाल सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 04 जुलाई 2021 से वर्तमान तक माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कुल 166 घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से 101 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जबकि शेष घोषणाओं पर विभिन्न स्तरों पर कार्यवाही गतिमान है। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  34 यात्रियों की जान बचाकर खुद जिंदगी हार गया चालक, बेनीराम की बहादुरी को सलाम