जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चंडिका घाट पंपिंग योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत यांत्रिक खंड के अधिकारियों से पंप संचालन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पंप का संचालन प्रतिदिन लगभग 11 से 12 घंटे किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पंप का संचालन उसकी निर्धारित क्षमता एवं डिजाइन के अनुरूप प्रतिदिन 16 घंटे तक किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि चंडिका घाट पंपिंग योजना का डिजाइन 16 घंटे संचालन के आधार पर तैयार किया गया है, इसलिए जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इसका पूर्ण क्षमता के साथ संचालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में किसी भी क्षेत्र में जल संकट उत्पन्न न हो, इसके लिए पंप संचालन की अवधि तत्काल बढ़ाई जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंपिंग योजना के संचालन, विद्युत आपूर्ति एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा आम जनता को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम पी. एन. चौधरी, अधिशासी अभियंता विद्युत यांत्रिक खण्ड अल्मोड़ा सुनील कुमार, सहायक अभियंता अरविन्द नेगी, कबिंद्र बिष्ट उपस्थित रहे।

More Stories
पिथौरागढ़ में सुस्त पड़ी फार्मर रजिस्ट्री अभियान की रफ्तार, डीएम ने लगाई फटकार
महापौर परिषद की बैठक में सीएम धामी, दिया बड़ा मंत्र
सीएम धामी ने ऋषिकेश में लिया चारधाम यात्रा का जायजा