4 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में सुस्त पड़ी फार्मर रजिस्ट्री अभियान की रफ्तार, डीएम ने लगाई फटकार

पिथौरागढ़ में सुस्त पड़ी फार्मर रजिस्ट्री अभियान की रफ्तार, डीएम ने लगाई फटकार

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री अभियान की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभाग समन्वित रूप से कार्य करें तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी एवं समस्त उपजिलाधिकारीयों को निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान की निरंतर समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।

See also  34 यात्रियों की जान बचाकर खुद जिंदगी हार गया चालक, बेनीराम की बहादुरी को सलाम

जिलाधिकारी ने कृषि विभाग, राजस्व विभाग के साथ-साथ सभी संबंधित रेखीय विभागों को भी इस अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान में नामित कर किसानों के पंजीकरण की प्रक्रिया में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे अभियान को गति मिल सके।

उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, अनुदानों एवं लाभों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद का कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में शामिल है और इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।