8 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में शुरू हुआ SIR, ड्यूटी पर मुस्तैद बीएलओ

पिथौरागढ़ में शुरू हुआ SIR, ड्यूटी पर मुस्तैद बीएलओ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद पिथौरागढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत आज 08 जून 2026 से मतदाताओं को गणना फार्म वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभियान के तहत जनपद के सभी विधानसभा के मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज से 07 जुलाई 2026 तक एक माह की अवधि में बीएलओ द्वारा गणना फार्मों का संकलन किया जाएगा तथा बीएलओ ऐप के माध्यम से उनका डिजिटलीकरण भी किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की सभी तहसीलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने के उद्देश्य से संचालित इस अभियान में सभी पात्र नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अपेक्षित है।

See also  चमोली में SIR की शुरुआत

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर पहुंच रहे बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है तथा शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है।

“बुक ए कॉल विद BLO” सुविधा उपलब्ध

मतदाता जो नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य कारणों से दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते हैं, वे “बुक ए कॉल विद BLO” सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा ECI-Net मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिनों के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता से संपर्क करेंगे।

See also  स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया ज्योतिर्मठ सरकारी अस्पताल का निरीक्षण

अखर किसी मतदाता के घर पर बीएलओ के भ्रमण के दौरान कोई व्यक्ति उपलब्ध नहीं मिलता है, तो बीएलओ तीन बार घर पर भ्रमण करेंगे। साथ ही वे घर पर एक सूचना स्टीकर चस्पा कर अपने अगले भ्रमण की तिथि एवं मोबाइल नंबर अंकित करेंगे, जिससे मतदाता सुविधानुसार संपर्क कर गणना फार्म भर सकें।

पासपोर्ट साइज फोटो रखें तैयार

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ उपलब्ध कराने हेतु तैयार रखें, ताकि विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हो सके।

14 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

See also  केशव नेगी की दिल्ली में गिरफ्तारी, सांसद त्रिवेंद्र रावत बोले नहीं होने देंगे नाइंसाफी

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। वहीं 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

निर्वाचन विभाग ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ECI-Net ऐप के माध्यम से गणना फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराना चाहते हैं, वे संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों पर दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान नियमानुसार विचार किया जाएगा।