उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आज देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत का हाल जाना। कोश्यारी ने हरीश रावत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हरीश रावत पेट में इनफेक्श की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले पिछले महीने वो एक सड़क हादसे में घायल हुए थे तब से ही वो अपना ट्रीटमेंट करा रहे थे। हरीश रावत की तबीयत में आज काफी सुधार देखने को मिला। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हरदा स्वस्थ होंगे और राजनीति में सक्रिय तौर पर नज़र आएंगे।



More Stories
एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात
चमोली में सीएम धामी ने ली अफसरों की बैठक, बदरीनाथ मास्टर प्लान को लेकर निर्देश दिए