24 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ के 3 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

कांग्रेस ने पिथौरागढ़ के 3 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीन कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन, राजेन्द्र सिंह भंडारी की ओर से जारी पत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र लुंठी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी एवं दीपक लुंठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में ’’परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’’ आयोजित किये जा रहे हैं, जिसके तहत 30.06.2026 को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपरोक्त तीनों कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किया गया जो कि घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इन तीनों कांग्रेसजनों द्वारा कार्यक्रम के मंच पर किये गये कृत्य एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों से पार्टी संगठन की छबि धूमिल हुई जिसे पार्टी नेतृत्व द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा उनको नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया तथा जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई जिसके आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से दिशा निर्देश के उपरान्त तीनों कांग्रेसजनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से छः वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।

See also  महंगाई के मुद्दे पर बढ़ी तकरार, यूथ कांग्रेस सचिव ऋषेंद्र महर का सरकार पर प्रहार

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।