24 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में SARRA की उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने भूमिगत जल रिचार्ज पर फोकस किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि SAARA ग्राउंड वाटर रिचार्ज पालिसी तैयार करे।

मुख्य सचिव ने कहा कि SAARA को गैर सरकारी एवं आवासीय सोसाईटी में वर्षा जल संरक्षण के दृष्टिगत भू-जल रिचार्ज की पॉलिसी तैयार किए जाने के निर्देश दिए। इससे भूमिगत जल रिचार्ज को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकेगा। मुख्य सचिव ने राज्यान्तर्गत पौराणिक व सांस्कृतिक महत्त्व के धारे-नौलों के संरक्षण एवं संवर्धन के जीर्णोद्वार के कार्यो के प्रस्ताव भी जनपदों द्वारा शीघ्र भेजे जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने की अहम बैठक

See also  वंदेमातरम् को लेकर महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस को कोसा

उन्होंने कहा कि प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवीकरण पर कार्य हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में नदियों के पुनर्जीवीकरण के लिए भी शीघ्र एक SOP तैयार किए जाने के निर्देश दिए। ‘एक जनपद एक नदी‘ प्रोजेक्ट के तहत आए प्रस्तावों को शीघ्र से शीघ्र शुरू किया जाए। बड़े प्रोजेक्ट्स को विभिन्न विभागों में कन्वर्जेंस के माध्यम से किया जा सकता है।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में SAARA द्वारा विभिन्न जनपदों में कुल 86 परियोजनाएं गतिमान हैं। SAARA के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी, नैनीताल एंव टिहरी की कुल 16 परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं।

 

 

See also  मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण का मामला लोकभवन पहुंचा, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Ad 2