26 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

चमोली में सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

सेवा, सुशासन और समर्पण सप्ताह के तहत शनिवार को गैरसैंण में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकासखंड सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी एवं ज्येष्ठ प्रमुख लीलाधर जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसे शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर पहुंचाना है। चमोली में सेवा, सुशासन और समर्पण के तहत शिविर में उमड़ी भीड़

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। कुल 605 ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग किया, जबकि 100 से अधिक पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा अन्य पात्र आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

See also  मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद हुए शुद्धिकरण का मामला लोकभवन पहुंचा, कांग्रेस ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 504 ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग ने 10, कृषि विभाग ने 4, उद्यान विभाग ने 5, समाज कल्याण विभाग ने 5, पंचायती राज विभाग ने 9, चाय बोर्ड ने 5, वन विभाग ने 2 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने 7 लोगों को विभागीय सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

See also  मिलावटखोरों के खिलाफ सीएम धामी के निर्देश पर पूरे राज्य में एक्शन
Ad 1