15 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

पिथौरागढ़ में जन जन की सरकार कार्यक्रम में शामिल हुए हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत बुधवार को विकासखंड धारचूला के राजकीय इंटर कॉलेज, तोली बरम में बहुउद्देशीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने की। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार प्रदेश की हर नागरिक तक विकास की धारा को पहुंचने में जुटी हुई है। शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां 150 से अधिक शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर लोगों को राहत दी गई। इसके अलावा पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और सहायक छड़ियां भी वितरित की गईं। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने टूटी सड़कों और नालियों की मरम्मत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़, पेयजल संकट, नए राशन कार्ड तथा युवाओं के लिए खेल मैदान निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इन मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जवाब तलब किया और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जो शिकायतें इस शिविर में दर्ज हुई हैं, वे भविष्य के जनसुनवाई कार्यक्रमों में दोबारा नहीं आनी चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही ये भी कहा गया कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी सहायता राशि के चेक पात्र लोगों को वितरित किए गए,विकलांगों को सहायक उपकरण दिए गए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि धारचूला के बहुत ही दुर्गम स्थल पर आज ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ यहाँ पहुँची है। निश्चित रूप से आज जिस प्रकार का यह आयोजन हुआ है, जिस प्रकार से लोगों का आगमन हुआ है, जिस प्रकार से पूरा सिस्टम जो जन सेवा के लिए यहाँ पर आज तत्परता के साथ में काम किया गया है, वह बहुत ही ज़्यादा उपयोगी रहा है।

See also  चमोली में सीएम धामी का कार्यक्रम

आज मातृ शक्ति ने भी यहां पे अपने विषय रखे, जनप्रतिनिधियों ने भी रखे, प्रधान गणों ने भी रखे और निश्चित रूप से चाहे विषय सड़क का हो, चाहे वो पेयजल का हो, सोलर लाइट का हो या नेटवर्क का लेकर विषय हो या फिर जल भराव का विषय हो या फिर ऐसे विषय, चाहे वो चारदीवारी के निर्माण के संदर्भ में हो या सिंचाई के संदर्भ में हो, सभी विषयों का संज्ञान बहुत गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उसके विद इन अ वीक (एक हफ्ते के भीतर) जो है उसके निस्तारण करने के निर्देश आज निर्गत किए हैं।

कई चीज़ों का समाधान मौके पर त्वरित भी हुआ है। कई चीज़ें जो है जिला योजना के माध्यम से भी समाधाानित की गई हैं। काफी उपयोगी शिविर रहा है और निश्चित रूप से इस प्रकार से लगातार सरकार का जो ये क्रम है, वो हर ब्लॉक स्तर पर, हर न्याय पंचायत स्तर पर सरकार का क्रम बना हुआ है कि पब्लिक का ऐसा कोई भी आदमी, कोई भी ऐसा व्यक्ति वो किसी भी प्रकार की योजना से अछूता न रह जाए, उस तक वो योजना की रोशनी पहुंचनी चाहिए। चाहे वो स्वास्थ्य के संदर्भ में हो, चाहे वो जंगली जानवरों के संदर्भ में हो, जो सरकारी योजनाएं संचालित हैं, उसके वे लाभार्थी बनें, वो उसके लिए उपयोगी बनें, उसको सुनिश्चित कराने के लिए आज मैं स्वयं और प्रशासन यहाँ पहुँचे और पूरी ये जो कवायद है, ये सफलता के नए आयाम छू रही है।”

इससे पूर्व मंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान व हरेला पर्व के तहत पौधारोपण भी किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने कहा कि आज का जो शिविर था वो न्याय पंचायत बरम में आयोजित किया गया था, जो कि राजकीय इंटर कॉलेज बरम में था और उसमें लगभग 160 शिकायतें और सजेशन्स (सुझाव) हम लोगों को उसमें प्राप्त हुए हैं। और काफी बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा उसमें प्रतिभाग किया गया और जिसमें अधिकतर शिकायतों का जो है मौके पे ही निस्तारण किया गया था। माननीय प्रभारी मंत्री जी के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया और सभी विभागों को निर्देशित किया गया।

See also  चमोली में सीएम धामी का कार्यक्रम

साथ ही साथ यह भी हम लोग सुनिश्चित करेंगे कि जो भी शिकायतें और सजेशन्स यहाँ पे प्राप्त हुए हैं, एक निश्चित समयावधि के अंतर्गत उनका निराकरण करके संबंधित व्यक्ति को भी अवगत कराएंगे। और 40 के करीब यहाँ पर हमारे जो हैं स्टॉल विभिन्न विभागों के द्वारा भी लगाए गए थे, जिसका भी लाभ जो है स्थानीय जनसमूह ने लिया है और काफी बड़ी संख्या में आधार कार्ड भी बने हैं, 70 के करीब। साथ ही साथ विकलांग प्रमाण पत्र के संबंध में कार्रवाई की गई है और विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जो विभिन्न रोजगारपरक योजनाएं हैं, उनका लाभ भी स्थानीय जनता के द्वारा लिया गया है।”

शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविरों में क्रमशः 162 एवं 205 ओपीडी का लाभ लोगों को मिला।

ग्राम्य विकास विभाग ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की जानकारी देने के साथ ई-केवाईसी का कार्य किया। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देने के साथ रसायन एवं कृषि यंत्रों का वितरण किया। समाज कल्याण विभाग ने दो दिव्यांगजनों को बैसाखियां वितरित कीं तथा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित आवेदनों का निस्तारण किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा, बाल एवं महिला पोषण योजनाओं की जानकारी दी। सैनिक कल्याण विभाग ने पेंशन, स्पर्श पोर्टल एवं चिल्ड्रन एजुकेशन अलाउंस संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों की जांच एवं ई-केवाईसी का कार्य किया, जबकि श्रम विभाग ने श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

See also  चमोली में सीएम धामी का कार्यक्रम

सहकारिता विभाग ने 49 लाभार्थियों को केवाईसी एवं किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी दी। मत्स्य विभाग ने 11 आवेदन प्राप्त किए। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने 24, जिला उद्योग केंद्र ने 25, उद्यान विभाग ने 9, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 17, डेयरी विकास विभाग ने 17, पशुपालन विभाग ने 21 तथा आपदा प्रबंधन विभाग ने 52 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी।

ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ता की शिकायत का मौके पर समाधान करते हुए अंतिम तीन माह के विद्युत बिल उपलब्ध कराए। पेयजल विभाग एवं जल संस्थान द्वारा प्राप्त शिकायतों का भी शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर में राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, सैनिक कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम, चिकित्सा, आयुष, मत्स्य, सहकारिता, ऊर्जा, पेयजल, जल संस्थान, कौशल विकास एवं सेवायोजन, उद्योग, उद्यान, पशुपालन, आपदा प्रबंधन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया तथा जनसमस्याओं का समाधान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। अनेक शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, दूरस्थ क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जनता और प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह, उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी, धन सिंह धामी, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।