26 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

शहरी विकास विभाग में मंत्री ने रद्द किए तबादले

शहरी विकास विभाग में मंत्री ने रद्द किए तबादले

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा शहरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन द्वारा दिनांक 17.07 2026 को निर्गत 34 अधिसासी अधिकारियो /प्रभारी अधिसासी अधिकारियों के स्थानांतरण किये गए थे! मंत्री कैड़ा ने कहा कुछ लोगो द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत अपवाह फैलाई जा रही रही है ! जो एकदम निराधार है ! मंत्री कैड़ा ने तत्काल संज्ञान लेकर कहा जो विभाग द्वारा कई सालों से नगर पालिका और नगर पंचायतो में प्रभारी अधिसासी अधिकारी के पद पर पहले से प्रभारी अधिसासी अधिकारी (EO ) के पद पर कार्यरत थे! उन्ही को इधर -उधर किया गया था! विभाग ने किसी अन्य को Eo नहीं बनाया है! मंत्री कैड़ा ने कहा फिर भी सोशल मीडिया व प्रिंट मिडिया पर कुछ लोगो द्वारा बार -बार सफाई कर्मचारी, लेखाकार, बाबू को प्रभारी अधिसासी अधिकारी बनाये जाने की बात सामने आ रही थी! शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा तत्काल निरस्त किये जाने के निर्देश शहरी विकास सचिव को दे दिए गए है!

See also  उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक, कांग्रेस ने खोला मोर्चा