भीमताल से विधायक और कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक लिगडानी, पतलिया, हरीनगर, खुजेठी, भीडापानी, पनतोली, नाई, चकदलाड, महतोली आदि का दौरा कर क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को मंत्री कैड़ा सम्मुख रखा । मंत्री कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। मंत्री कैड़ा ने PWD और PMGSY के अधिकारियों को आपदा के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने के निर्देश दिए।
मंत्री कैड़ा ने कहा जिन जिन गांवों में अभी सड़क नहीं पहुंच पाई है उन गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए pmgsy फेस 4 के अंतर्गत सम्मलित कर दिया है और प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए है जल्दी की उनपर स्वीकृति मिलेगी! जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है! मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इस दिशा मैं कार्य किया जा रहा है मंत्री कैड़ा ने कहा क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा मै लगातार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है!

More Stories
उत्तराखंड प्रमुख संगठन के सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
मुख्यमंत्री चैंपियन्स ट्राफी का समापन
विकास योजनाओं के लिए सीएम धामी ने 805 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी