12 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हर घर तिरंगा अभियान, पिथौरागढ़ में साइकिल रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान, पिथौरागढ़ में साइकिल रैली का आयोजन

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिनांक 09 से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 12 अगस्त को जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने किया। रैली जिलाधिकारी आवास भाटकोट से प्रारंभ होकर सिल्थाम, केएमओयू स्टेशन, विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

रैली में 17 साइकिलिस्ट एवं 05 बाइकर्स सहित कुल 22 युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ रैली के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

See also  97 दिन बाद पिथौरागढ़ के दो भाइयों की घर वापसी, सीएम की पहल रंग लाई

रैली में 22 युवाओं के अतिरिक्त एडवेंचर्स लवर एसोसिएशन के अशोक भंडारी, मोनाल संस्था के सुरेंद्र पवार एवं किशोर बोहरा तथा पर्यटन विभाग के राजेंद्र सिंह धामी, हर्ष चौहान एवं मोहन चंद सहित अन्य लोगों ने भी प्रतिभाग किया।

जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने की अपील की गई।

इस दौरान उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जितेंद्र वर्मा एवं उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

See also  उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी युवा भविष्य निर्माण योजना
Ad 2