19 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मिले और उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश कांग्रेस महासचिव याकूब सिद्कि की भी मौजूद थे।

हरीश रावत से मुलाकात के बाद धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि शीर्ष कांग्रेसी नेता का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और उन्होंने अपनी सार्वजनिक जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं और राजनीतिक कार्यों पर भी समय देने लगे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप

उन्होंने एक मसले पर उपवास की भी बात की है । यद्यपि धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उन्होंने हरीश रावत से अपील की की फिलहाल वो उपवास जैसे कार्यक्रम ना करें। जब तक कि वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते । धीरेंद्र प्रताप ने आशा जताई कि हरीश रावत जल्द ही उत्तराखंड लौटेंगे और पूर्व की भांति कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे।

See also  उपराष्ट्रपति के साथ सीएम धामी ने किस कार्यक्रम में की शिरकत?