24 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबन्धन के अवसर पर बहनों की सुविधा के लिए 28 और 29 अगस्त, 2026 को दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सामाजिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी सशक्त किया जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

See also  देहरादून में आढ़त बाजार का विकास, विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण