जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर आज खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन और थराली तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने थराली और कुलसारी बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामग्री का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए। वहीं, तीन प्रतिष्ठानों में मिली कालातीत खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित व्यवसायियों को नोटिस जारी किए गए।

अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न बाजारों में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को थराली और कुलसारी बाजार में खाद्य सामग्री का वितरण करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपद में खाद्य सुरक्षा को लेकर निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी के गौलापार किया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास
बीजेपी ने कांग्रेस पर जातीय राजनीति को ढाल बनाने का आरोप लगाया
हल्द्वानी में हुए शुद्धिकरण का मुद्दा गर्माया, कांग्रेस ने देहरादून में महेंद्र भट्ट के आवास का घेराव किया