कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं दलित समाज के प्रति किए गए कथित अपमान के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में दोषियों एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा दलित समाज के सम्मान के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या अपमानजनक व्यवहार को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के सम्मान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज एवं देश के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा हल्द्वानी की घटना में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है, मगर भाजपा सरकार की गुंडागर्दी तो देखिए कि उन्होंने साजिश करके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ही हल्द्वानी में एफआईआर दर्ज करा दी है। जो भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।
कांग्रेस जिला महासचिव परवादून रेखा कांडपाल सती ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान में सभी नागरिकों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त हैं। किसी भी व्यक्ति या समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियां समाज में वैमनस्य फैलाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।
वहीं कांग्रेस अनुसूचित विभाग परवादून के जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने कहा कि दलित समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी सदैव अनुसूचित जाति एवं वंचित समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी, प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, प्रदेश सचिव सागर मनवाल,ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन,जिलाध्यक्ष राजीव गांधी पंचायत राज संगठन राहुल खरोला, जिला महासचिव परवादून रेखा कांडपाल सती, रेनू चुनारा, मंजू राजपूत,नगर पालिका सभासद गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी,राणा सिंह, अरविन्द कुमार, बडीसी मेंबर इंद्रजीत सिंह, अमित कुमार, उमेद बोरा, जीतेन्द्र कुमार, संदीप थापा, तेजपाल सिंह मोंटी, शार्दुल नेगी, जयराज रावत, रहीश अहमद, आरिफ अली, आशिक, अब्दुल वहीद, स्वतंत्र बिष्ट, मनोज पाल, राहुल आर्य, विवेक सैनी, नीरज कपूरवान्, प्रदीप सिंह, साहिल अली, शीतल, सूरज भट्ट, जाविद अली, मोबिन, विनय मुरली, बाबू लाल, शंकर मेहरालू,विमल गोला आदि मौजूद रहे।

More Stories
देहरादून में सीएम धामी से मिले डिप्लोमैट्स
पौड़ी में लगा जनता दरबार, कमिश्नर ने खुद सुनीं समस्याएं
MDDA ने मसूरी और डोईवाला में अवैध निर्माण के खिलाफ लिया कड़ा एक्शन