2 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई प्रार्थना

नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई प्रार्थना

ऋषिकेश के नेपाली फार्म पार्क में नेपाल में आई भीषण दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस जनों व जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना प्रकट की । कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मानवता सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और हर संभव सहयोग एवं संवेदना के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा रहना हम सभी का कर्तव्य है व हम सभी प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के लिए प्रभावी आपदा प्रबंधन एवं राहत व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए। रमोला ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पड़ोसी देश के नागरिकों के साथ हम सभी मजबूती से खड़े हैं और हम सभी को पीड़ित परिवारों के लिये हर संभव मदद को तैयार रहना चाहिये । नेपाल आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए ऋषिकेश में की गई प्रार्थनाग्राम प्रधान गोकुल रमोला व गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस कठिन समय में सभी देशवासी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं, अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधुरी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, उपप्रधान कुंवर सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान शबनम, उप प्रधान संदीप कलूडा, रेणु क्षेत्री, रुक्मणी थापा, आरती थापा, संगीता गुरुंग, सुषमा थापा, श्रेया थापा, सावित्री देवी, ईश्वरी थापा, कुमारी राणा, हेमा ठकुरी, शिवि थापा, गजेंद्र विक्रम शाही, सतीश रावत, सुरेन्द्र बगियाल, शोभत सिंह, जगवीर नेगी, रोहित नेगी, शंभू, निर्मल रागढ़, कमल रावत, शालिग्राम शास्त्री, विवेक रावत, पिंटू प्रजापति, हरभजन चौहान, दीपक थापा, क्षेत्र बहादुर मल्ल, प्रवीण थापा,विजय बिष्ट, बृज भूषण बहुगुणा, हिमांशु कश्यप आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

See also  देहरादून में सीएम धामी से मिले डिप्लोमैट्स