5 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने आज राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं मशीनों के रखरखाव का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सुरक्षा एवं निगरानी प्रणालियों का गहनता से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित रखी गई पाई गईं। DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, साफ-सफाई तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

See also  डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक

उन्होंने सुरक्षा के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों तथा अलार्म सिस्टम की कार्यशीलता की स्वयं जांच की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निगरानी एवं सुरक्षा उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी तकनीकी खराबी का तत्काल निस्तारण किया जाए, ताकि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हर समय प्रभावी बनी रहे।

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 04 बद्रीनाथ के ईवीएम-वीवीपैट का भी निरीक्षण किया तथा उनके सुरक्षित रखरखाव की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षितरखरखाव तथा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

See also  सीएम धामी ने की शासी निकाय की बैठक, अहम मुद्दों पर मंथन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डी.सी. सती , कांग्रेस से मोहन लोहनी तथा भाजपा से अमित कुमार सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधी, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।