6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने आज जिला अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डायलिसिस सेंटर में स्थापित की जा रही आधुनिक मशीनों एवं आवश्यक उपकरणों की कार्य प्रगति की समीक्षा की। डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि डायलिसिस यूनिट से संबंधित सभी शेष कार्यों को पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सके। जिलाधिकारी ने आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) का निरीक्षण किया और वहां अटेंडेंट्स से बातचीत कर जानकारी ली।

उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को को कहा कि आपात स्थिति में आने वाले प्रत्येक मरीज को त्वरित और संवेदनशील व्यवहार के साथ बेहतर उपचार प्रदान किया जाए।

See also  सैन्य धाम के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासत गर्म, कांग्रेस ने मांगा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का इस्तीफा, उठाए गंभीर सवाल

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा सिंह हयांकी ने जिलाधिकारी को क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में चल रहे विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी।  जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि सीसीयू के शेष कार्यों में गति लाते हुए सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए जाए। इस दौरान जिला अस्पताल के कार्मिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
Ad 1