8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना

कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना

सामाजिक समरसता, सामाजिक सौहार्द, समान अवसर तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किए गए। देहरादून में गांधी पार्क में आयोजित धरने में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द का विषय किसी दल विशेष की राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के सामाजिक ताने-बाने और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह सवाल पूछना चाहती है कि कांग्रेस पार्टी के लंबे शासनकाल में दलित, वंचित एवं पिछड़े समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए कौन-कौन से ठोस और प्रभावी कदम उठाए गए ?..। कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना

See also  हल्द्वानी शुद्धिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष किया। ऐसे में उनके विचारों और योगदान को लेकर भारत रत्न पुरस्कार तक नहीं दिया है , जबकि कांग्रेस पार्टी के अपने कहीं नेताओं को भारत रत्न पुरस्कार दिया है,  कांग्रेस पार्टी ने अपने शासनकाल में डॉ. अंबेडकर के विचारों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाने तथा वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए आज तक कोई ठोस कार्य नहीं किए है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है और राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे इन सवालों का जवाब तथ्यों के साथ दें। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा समाज में किसी प्रकार का विभाजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समान अवसर, आपसी सम्मान और सबको साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। सामाजिक सौहार्द तभी मजबूत होगा, जब राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान का संदेश दिया गया है।

कहा कि धरना-प्रदर्शनों के माध्यम से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  के कार्यकर्ता सामाजिक एकता, भाईचारे, समानता और सम्मान में आगे भी वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सम्मान तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर आवाज उठाता रहेगा।

See also  उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना

इस मौके पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, पूर्व मेयर सुनील उनियाल (गामा), विनय गोयल, विधायक विनोद चमोली, रणजीत सिंह जाखी, दयाराम एवं धीरज भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे l