8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की

डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम चमोली ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित 60 शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है और उनका निस्तारण कर दिया गया है, उनकी स्थिति सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी तत्काल अपडेट की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायत के संबंध में की गई प्रत्येक कार्रवाई और प्रगति से शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए, ताकि उसे अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई एवं निस्तारण की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

See also  गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव में शामिल हुए सीएम धामी

उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए अधिकारी स्वयं उनकी निगरानी करें तथा निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने दें। जिन शिकायतों के समाधान में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

See also  सर्राफ मंडल देहरादून की प्रदर्शनी में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2