8 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस चार्जशीट कमेटी की पहली बैठक, बीजेपी को घेरने का प्लान

उत्तराखंड कांग्रेस चार्जशीट कमेटी की पहली बैठक, बीजेपी को घेरने का प्लान

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में कांग्रेस की चार्जशीट कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने की। बैठक में प्रदेश की वर्तमान सरकार के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों, विफलताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर एक व्यापक चार्जशीट (आरोप पत्र) तैयार करने की रणनीति पर गहन मंथन हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बेरोजगारी, खनन, भूमि घोटाला,महंगाई, कानून व्यवस्था की बदहाली और विकास कार्यों में हो रही ढिलाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी जनता की इस आवाज को दबने नहीं देगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक मजबूत चार्जशीट तैयार कर रही है।उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर फोकस करेगी बैठक में मुख्य रूप से बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं की सुरक्षा और भू-कानून जैसे संवेदनशील मुद्दों को चार्जशीट में प्रमुखता से शामिल करने का निर्णय लिया गया। उत्तराखंड कांग्रेस चार्जशीट कमेटी की पहली बैठक, बीजेपी को घेरने का प्लानभ्रष्टाचार को उजागर करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है,सरकार के कार्यकाल में हुए विभिन्न घोटालों और प्रशासनिक अनियमितताओं से जुड़े तथ्यों को संकलित किया जा रहा है।रणनीति तैयार करना जिससे भाजपा का काला चिट्ठा जानता के समक्ष उजागर हो जाए,चार्जशीट कमेटी के सदस्यों ने आगामी दिनों में इस आरोप पत्र को जनता के बीच ले जाने और ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक व्यापक आंदोलन छेड़ने की रूपरेखा तैयार की।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, डॉ प्रेम बाखुंडी, डॉ प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह आदि वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।सम्मानित सदस्यों, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों और प्रबुद्ध नेताओं ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। कांग्रेस पार्टी इस चार्जशीट के माध्यम से सरकार को घेरेगी और जनता की अदालत में उनकी विफलताओं को मजबूती से रखेगी।

See also  कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना