9 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड में विधानसभा से पहले अब हो रहा कौन सा चुनाव?

उत्तराखंड में विधानसभा से पहले अब हो रहा कौन सा चुनाव?

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद्, किच्छा एवं नगर पालिका परिषद्, सिरौलीकलां, जनपद ऊधमसिंह नगर के अध्यक्षों तथा उनके सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गई है।

आयुक्त ने बताया कि इस निर्वाचन में वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नागर स्थानीय निकाय निर्वाचन हेतु निर्धारित एवं निर्देशित है। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार दिनांक 10 सितम्बर से 11 सितम्बर, 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जाएगा। 12 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच, 13 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की वापसी, 14 सितम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्वाचन प्रतीक आवंटन किया जाएगा। जबकि 22 सितम्बर की सुबह 08 बजे से अपराह्न 05 बजे तक मतदान तथा 24 सितम्बर की सुबह 08 बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना की जाएगी। उत्तराखंड में विधानसभा से पहले अब हो रहा कौन सा चुनाव?

See also  सैन्यधाम को लेकर गणेश जोशी के बयान पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राज्यपाल ने नाम सौंपा ज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जांच एवं वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन की कार्यवाही तथा मतगणना संबंधित निर्वाचन अधिकारियों / सहायक निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर की जाएगी। उक्त समय-सारणी के दौरान पड़ने वाले समस्त सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी सभी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

See also  कांग्रेस के प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी का धरना
Ad 1