BJP की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति का पहला सत्र विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत संकल्प प्रस्ताव अनुमोदन के साथ सम्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सीएम श्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री श्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद श्री अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक मंच पर उपस्थित रहे।

रामपुर रोड के एक निजी प्रतिष्ठान के हरि प्रसाद टम्टा सभागार में हुई इस कार्यसमिति के प्रथम राजनैतिक प्रस्ताव में पीएम मोदी के बतौर पीएम एवं सीएम सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकसित होते भारत की विस्तृत चर्चा की।

More Stories
आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने को लेकर कांग्रेस ने पुलिस से की शिकायत
DM पिथौरागढ़ का जिला अस्पताल में छापा, खामी मिलने पर एक्शन का निर्देश
MDDA ने देहरादून की रायपुर फायरिंग रेंज में किया पौधरोपण