मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल ध्वज हस्तांतरण एवं 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा-2023 में उत्तराखण्ड के पदक विजेता खिलाडियों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन तथा राष्ट्रीय खेल ध्वज मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल अभूतपूर्व एवं गौरवशाली होगें और निश्चित रूप से यह खेल राज्य को खेल भूमि के रूप में पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे।
मोदी के नेतृत्व में भारत निर्माण- धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज नए भारत, शक्तिशाली भारत और गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। साथ ही खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
उन्होंने कहा कि सफलता का एक ही मूल मंत्र है “विकल्प रहित संकल्प” खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उस लक्ष्य को पाने के पूरे मनोयोग से मेहनत करें। हम जिस भी क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।


More Stories
बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, धामी ने भी दिए टिप्स
शहरों में विकास के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पिथौरागढ़ में डीएम ने की 20 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा