11 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सिटी गैस नेटवर्क को लेकर डीएम चमोली की समीक्षा बैठक

सिटी गैस नेटवर्क को लेकर डीएम चमोली की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद में प्रस्तावित सिटी गैस नेटवर्क के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में गैस नेटवर्क के विस्तार, एलएनजी एवं सीएनजी स्टेशन की स्थापना तथा पीएनजी कनेक्शन से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में प्रस्तावित एलएनजी स्टेशन की स्थापना के लिए उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग को उपयुक्त भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि का चयन करते समय स्थल की उपयुक्तता, पहुंच मार्ग, सुरक्षा, भविष्य की आवश्यकताओं तथा संबंधित निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। सिटी गैस नेटवर्क को लेकर डीएम चमोली की समीक्षा बैठक

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न प्रमुख शहरी स्थलों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित एवं चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

See also  नितिन नबीन ने दिया बीजेपी नेताओं को जीत का मंत्र

जिलाधिकारी ने पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए डीसीयू यूनिट की स्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिटी गैस नेटवर्क के विस्तार से आमजन को स्वच्छ एवं सुविधाजनक गैस आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध होने के साथ ही ईंधन के वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल साधनों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गैस स्टेशन अथवा संबंधित इकाई के लिए स्थल चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। भूमि चयन से पूर्व संबंधित विभागों से आवश्यक परीक्षण एवं सत्यापन कराते हुए सभी तकनीकी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

See also  चमोली में मां नंदा की बड़ी जात जारी

बैठक में उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, नीरज जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।