मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के ऊपर सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु ₹2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹2.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है। 
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि ₹16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड़ में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 03 माह का भुगतान हेतु ₹4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सेक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण हेतु अनुमन्य धनराशि ₹10 लाख को बढ़ाकर ₹20 लाख का अनुमोदन किया है। इसका भी शासनादेश जारी किया गया है।

More Stories
इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव साउथ में दिखाई दी उत्तराखंड की झलक
गौरव सेनानी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
मुख्य सचिव ने किया हरिद्वार कुंभ की तैयारियों का धरातलीय निरीक्षण