13 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांग

चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांग

चंपावत में पशुपालकों ने आंचल दुग्ध संघ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी समस्याओं को लेकर बार बार की जा रही अनदेखी से आहत होकर डीएम को ऑनलाइन ज्ञापन भेजा गया है। पशुपालकों ने साफ किया कि आज की समय में जहां पानी की एक लीटर की बोतल 20 रू से कम नहीं मिलती है वही पशुपालक को अपना दूध 26 से 32 रू प्रति लीटर मजबूरी में आँचल डेरी को देना पड़ता है। आंचल दुग्ध संघ को दुग्ध देने के बाद 3.50% फैट होने में पशुपालक को 26-28 रू प्रति किलो मिलता है। चंपावत के पशुपालकों का आक्रोश, डीएम को भेजी शिकायत, उठाई अहम मांगजबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा इतना फैट होने पर पशुपालक को 61 रू प्रति किलो गाय के दूध में और 71 रू प्रति किलो भैस के दूध में न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ पशुपालक को सदृढ़ करना और पलायन रोकना है। इसके अलावा सरकार द्वारा मिलने वाले पशु आहार, साइलेज और भूसे में 50% अनुदान भी पशुपालक को उसके घर तक पहुँचाने के बाद मिल रहा है।

See also  देहरादून में बैंककर्मी पर जानलेवा हमला करना वाला बदमाश एनकाउंटर में घायल

उत्तराखंड का पशुपालक ख़ुद को असहाय, शोषित और कमज़ोर महसूस कर रहा है। पशुपालक निरंतर दुग्ध व्यवसाय से अपना मोह भंग कर चुका है। आज पशुपालक बैंक से लाखो का ऋण लेकर यह पशुपालन कर रहा है। लेकिन बुनियादी सुविधाएं ना मिल पाना उसे इस व्यवसाय से दूर कर रहे है।  पशुपालक की अत्यंत आवश्यक मांग है की उसे भी हिमाचल प्रदेश की तर्ज में पशुपालक की व्यथा को समझते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्तराखंड में तत्काल प्रभाव से लागू किया जाये।

See also  देहरादून में अवैध प्लाटिंग पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन
Ad 2