17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मोदी के जन्मदिन पर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में बीजेपी ने किया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

मोदी के जन्मदिन पर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में बीजेपी ने किया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे संकल्प सेवा अभियान की कड़ी में गुरुवार को जनपद पिथौरागढ़ में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। जनपद स्तर पर रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने प्रतिभाग कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान के तहत जनकल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। लोगों को उनके द्वार पर जाकर योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की जनहित योजनाओं के प्रति लोगों में विश्वाश बढ़ रहा है और लोग बढ़चढ़कर सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। मोदी के जन्मदिन पर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में बीजेपी ने किया आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम महज एक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम देश को विकसित बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्प के प्रति लोगों की सहभागिता और विश्वास को प्रदर्शित करने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ दिन रात कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री जी के 2047 तक राष्ट्र को विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने में हम सबकी भूमिका जरूरी है। इसलिए हम सबको मिलकर राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए अपने अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है। आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिभागिता दर्शाती है कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी का संकल्प पूरा करने के लिए तैयार हैं।

See also  15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा मुक्त करने की कवायद

उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड लगातार नए नए आयाम स्थापित कर रहा है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी निर्णयों और योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। देवभूमि के मूल स्वरूप को संरक्षित करने के लिए कड़े से कड़े निर्णय लेने से सरकार पीछे नहीं हटेगी, बल्कि इसके लिए जो भी जरूरी होगा वह किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जन जन की सरकार जन जन के द्वारा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक इन कार्यक्रमों का लाभ लें।

See also  राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के बच्चों के साथ सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि संकल्प सेवा अभियान के तहत जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उनके निकट जाकर दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा एवं सामाजिक दायित्व की भावना को और अधिक सशक्त करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इन जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।

रामलीला मैदान में स्थानीय नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए हजारों दीप जलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। लोगों ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ इस अवसर को उत्साहपूर्वक मनाया।

See also  डीएम पिथौरागढ़ ने किया लाइब्रेरी का दौरा

“आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन जनपद की सभी तहसीलों, विकासखंडों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी किया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में जनपदवासियों ने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मेयर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिलाध्यक्ष बीजेपी गिरीश जोशी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।