23 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज किया गया

सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज किया गया

मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखण्ड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है और अभियान की प्रगति की मुख्यमंत्री स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। सड़कों के गड्ढे भरने का काम तेज किया गया

मानसून के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से प्रदेश में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कहीं गड्ढे बने हैं तो कहीं सड़क के हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। इससे आम लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का दौर कम होते ही मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को तत्काल फील्ड में उतरने के निर्देश दिए।

See also  सतपाल महाराज के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि सड़क मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति स्वीकार नहीं होगी। काम निर्धारित मानकों के अनुरूप और टिकाऊ होना चाहिए। इसी के तहत प्रदेश के सभी जिलों में क्षतिग्रस्त सड़कों और संपर्क मार्गों को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जा रहा है।

पर्वतीय जिलों में मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण और संपर्क मार्गों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पहाड़ में सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार, पर्यटन और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच की जीवनरेखा भी हैं। इसी तरह मैदानी क्षेत्रों में बारिश और जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

See also  नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान में तेजी

विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहां सामान्य पैचवर्क की जरूरत है वहां तत्काल मरम्मत कराई जा रही है, जबकि अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों पर आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारियों को काम की नियमित समीक्षा के साथ प्रतिदिन प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संकेत दिए हैं कि 15 अक्टूबर की समय सीमा केवल कागजी लक्ष्य नहीं है। तय अवधि पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्यों का जायजा लेंगे।

वहीं आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की जल्द से जल्द बहाली सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में क्षतिग्रस्त सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भविष्य में होने वाली क्षति को कम करने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

See also  अजीत डोभाल पर राहुल गांधी के बयान को लेकर दीप्ति रावत भारद्वाज का पलटवार, वीर जवानों के अपमान का लगाया आरोप