“सेवा संकल्प अभियान” के तहत जनपद पिथौरागढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक न्याय पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 29 सितंबर को राईगढ़स्यारी, दरकोट एवं बड़ाबे न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।

जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य ने बताया कि शिविरों में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों तथा रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में “सुशासन सेवा संवाद एवं सेवा की कहानी” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाषण, वीडियो एवं अन्य माध्यमों से सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराने के साथ-साथ जनभागीदारी और सुशासन की भावना को मजबूत करना है।

More Stories
बीजेपी ने उत्तराखंड में 60 प्लस का लक्ष्य रखा
देहरादून में कांग्रेस की अहम बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन
सीएम धामी ने मत्स्य विभाग के कार्यक्रम में की शिरकत