1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट ब्लॉक में लगा शिविर, 291 लोगों को मिला फायदा

सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट ब्लॉक में लगा शिविर, 291 लोगों को मिला फायदा

शासन के निर्देशों के क्रम में पिथौरागढ़ में आयोजित 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान (सेवा सेतु अभियान) के तहत विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड मूनाकोट के विकासखंड परिसर में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट ब्लॉक में लगा शिविर, 291 लोगों को मिला फायदा

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी ग्रामीणों एवं आमजन को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं के माध्यम से 291 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

See also  गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 4 प्रमाण-पत्र, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 31 व्यक्तियों को छोटे कृषि यंत्र एवं रसायन, उद्यान विभाग द्वारा 16 व्यक्तियों को बीज वितरण एवं रसायन, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 75 व्यक्तियों को ओपीडी/औषधि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।

शिविर में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 12 शिकायतें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं रखी गईं।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

उप जिलाधिकारी ने प्रत्येक समस्या की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

 

 

See also  श्रीनगर में आपदा प्रभावित गांवों में गणेश गोदियाल का दौरा
Ad 1