4 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कोटद्वार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

कोटद्वार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत घमण्डपुर स्थित जिगर गार्डन के निकट सड़क दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन संख्या UK07 AZ 4266 फोर्ड कार के चालक अभिषेक रावत द्वारा वाहन को तेज एवं लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रहे दो बालकों को टक्कर मार दी गई। इस दुर्घटना में 10 वर्षीय बालक वंश पुत्र संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 12 वर्षीय दूसरा बालक लक्ष्य पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोटद्वार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 साल के बच्चे की मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

See also  बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक जारी

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन चालक अभिषेक रावत को गिरफ्तार कर दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया। प्रकरण में मृतक एवं घायल बालक के दादा श्री मनोहर चौहान, निवासी दुर्गापुरी, कोटद्वार की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-244/26, धारा 105, 110 एवं 125(बी) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Ad 2
See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले